फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खरीदी 55 बीघा जमीन

विज्ञापन
बुढ़ाना। उप निबंधक कार्यालय में कागजात पर हस्ताक्षर करते वॉलीवुड अ​भिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। 
विज्ञापन
बुढ़ाना। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक कसबे बुढ़ाना में करीब 55 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराई। परिजनों और भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। खरीदी गई जमीन की कीमत करीब छह करोड़ बताई गई है। यह भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे अभिषेक जैन सहित सात व्यक्तियों से खरीदा गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की और आवश्यक कागजों पर हस्ताक्षर किए। उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद संबंधी कागजात पर हस्ताक्षर करवाए। अभिनेता अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना पहुंचे थे। उन्होंने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके भाई एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी उनके साथ तहसील मुख्यालय गए थे। इस खरीद के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक क्षेत्र में अपनी जड़ों को और मजबूत किया है। परिवार के हिस्से में पहले भी जमीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें