फोटो समाचार
खतौली। मुजफ्फरनगर वैश्य परिचय महासम्मेलन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से आ रहे अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल का नगर में स्वागत किया गया। मित्तल ने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा दया, करुणा, परोपकार की भावना को महत्व देते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकजुट न होने के कारण वैश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी घटती जा रही है। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन खतौली के मुख्य संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता, कन्हैयालाल गोयल, प्रदीप गुप्ता, सतीश गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अमित गोयल, विवेक सिंघल, जितेंद्र गोविन्द, प्रदेश अध्यक्ष योगेश जिंदल मौजूद रहे।