फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद के खिलाफ जनजाग्रति अभियान चलाएंगे राष्ट्ररक्षक : सुरेंद्रपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजाग्रति अभियान चलाएंगे राष्ट्ररक्षक : सुरेंद्रपाल
विज्ञापन

देवबंद। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश का देवबंद आगमन पर अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया।
मजनूवाला रोड स्थित संगठन कार्यालय पर कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश ने कहा कि छदम भेष बनाकर, हाथ में कलावा बांधकर भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल फंसाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना लव जिहाद है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जनजाग्रति अभियान चलाकर जेहादियों को रोकने का काम करेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में राष्ट्ररक्षक लव जिहाद की घटना को रोकने का काम करेंगे। इस मौके पर अमर प्रताप सिंह, गौरव राणा, अमित धीमान, अधिवक्ता मनोज सिंघल, सुनील राणा, अमनदीप राणा, आकाश राणा, ईश्वर उपाध्याय, साधूराम पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें