मुजफ्फरनगर के वैदिक पुत्री पाठशाला में एनएएस की परीक्षा में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
207 स्कूलों में हुई नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा
मुजफ्फरनगर। नेशनल एचीवमेंट सर्वे के अंतर्गत भारत सरकार ने जिले के 207 विद्यालयों का चयन किया है। इनमें 53 परिषदीय विद्यालय है। बाकी सीबीएसई और माध्यमिक विद्यालय है। परीक्षा में कक्षा तीन, पांच, आठ और दसवी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एक कक्षा में एक स्कूल के अधिकतम 30 बच्चे ही इस परीक्षा में शामिल हुए। शहर के अधिकतम विद्यालयों में यह परीक्षा हुई, वैकल्पिक प्रश्न पत्र था। इस परीक्षा के माध्यम से भारत सरकार के सामने आएगा कि परिषदीय स्कूलों के सापेक्ष सीबीएसई बोर्ड के बच्चों की क्या स्थिति है। माध्यमिक विद्यालयों और सीबीएसई के दसवीं के बच्चों में क्या अंतर है। जिले में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य रेखा सुमन ने निभाई। जिले की नोडल अधिकारी एसडी की डायरेक्टर चंचल सक्सेना रही। प्रत्येक परीक्षा केंद पर ऑब्जर्वर तैनात रहे।