फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिनी और कोहिनी बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
ताराचंद वैदिक पुत्री पाठशाला डिग्री कालेज में सम्मानित छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कालेज में स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्नातक में नंदिनी और परास्नातक में कोहिनी मिस फेयरवेल चुनी गईं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डा. संतोष गोयल एवं प्राचार्या डा. योगिता शर्मा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने माडलिंग और रैंप वॉक की। छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी व अन्य लोकगीतों पर नृत्य किया। शास्त्रीय संगीत व सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत किया। एमकॉम फाइनल में विश्व विद्यालय में योग्यता सूची में पंचम स्थान प्राप्त छात्रा आकांक्षा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डा. रीतू गर्ग, प्रियंका शर्मा, पूजा राणा रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें