फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने 80 लोगों का निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ने 80 लोगों का निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में बढ़ते प्रदूषण व धूल के चलते नगर पंचायत सीमा के अंदर मकान बना रहे 80 लोगों को निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
कस्बे में भी फैले प्रदूषण के चलते बुधवार को नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई करते हुए कस्बे में मकान बना रहे 80 लोगों को नोटिस देकर अगले आदेश तक कार्य बंद करा दिया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कस्बे में 80 जगह निर्माण का कार्य किया जा रहा था, जिन्हें नोटिस देकर कार्य बंद करने को कहा गया है। निर्माण कार्य शुरू पाए जाने पर एक लाख रुपया तक का जुर्माना वसूल किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर कस्बे व मुख्यमार्गों पर मलबा व रोड़ी, बजरपुर डालकर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण व धूल उठने के कारण आधा दर्जन दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने बताया कि प्रदूषण व धूल के चलते नगर पंचायत की ओर से लगातार छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें