फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में अजय जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिखेड़ा। इंडो-नेपाल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सादपुर गांव के अजय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। कामयाबी पर खुशी का माहौल है।
जानसठ के सादपुर गांव निवासी अजय कुमार ने देश का नाम ऊंचा किया। नेपाल में खेले गए इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में देश को बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल दिलाया। माता शकुंतला देवी और पिता ओंकार सिंह का सपना साकार किया। अजय कुमार ने पिछले वर्ष दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर खेले गए हरियाणा राज्य के रोहतक में सिल्वर पदक जीता था, जिसके बाद इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में उनका चयन किया गया। 67 किलोग्राम भार में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है । अजय कुमार के कोच दिल्ली निवासी नसीम अहमद हैं। अजय कुमार के बड़े भाई कविंद्र कुमार ने बताया कि जय कुमार अभ्यास के साथ-साथ फिटनेस एवं डाइटिंग का भी पूरा ख्याल रखे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें