फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अलमासपुर में तालाब की जमीन पर बनाया पीर हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर में तालाब की जमीन पर बनाया पीर हटा दिया गया। एसडीएम सदर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीर के निर्माण को हटाया गया। अलमासपुर के कुछ लोगों ने डीएम को शिकायत की थी कि तालाब की सरकारी जमीन में कुछ लोगों ने रातोरात पीर बना दिया है। इस मामले में डीएम सीबी सिंह ने एसडीएम सदर को मौके पर जाने के निर्देश दिए। एसडीम परमानंद झा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीर को लेकर किए गए निर्माण को ध्वस्त किया। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि सरकारी जमीन पर धार्मिक स्थल के नाम पर किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें