फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मकान की नींव खोदकर दबा दिए पानी के पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में रोष, उच्चाधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र
विज्ञापन


बुढ़ाना। टांड़ा माजरा गांव में ठेकेदार ने अटल भूजल योजना के अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति देने के लिए घर की नींव उखाड़कर पानी के पाइप दबा दिए। घटना से ग्रामीणों में रोष है। पाइप में रिसाव होने के कारण मकान की नींव में पानी भरने का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में ग्रामीणों को पीने के पानी की आपूर्ति देने के लिए टंकी के कनेक्शन दिए जा रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया किस्म का पाइप डाल रहा है। पानी की टंकी के पाइप बीच रास्ते में न डालकर ग्रामीणों के मकानों की नींव खोदकर उसके नीचे दबाए जा रहेे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप में पानी का रिसाव होने के कारण मकान की नींव में पानी भरकर गिरने का खतरा बन गया है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र मुख्यमंत्री पोर्टल और उच्चाधिकारियों को भेजा है। शिकायत करने वालों में राहुल, वीरेंद्र, राजेश, जयवतरा, बिट्टू व मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें