फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक बाल अपचारी सहित तीन लुटेरे दबोचे, मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को आठ घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि सिखेड़ा के गांव निराना निवासी अंकित ने सूचना दी थी कि उनका भांजा गांव तिगरी निवासी दीपक कूकड़ा नाले के पास से जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उससे मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कूकडा क्षेत्र में सभी सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए थे। तीनों आरोपियों का पता लगा लिया गया और रात में कूकडा निवासी विशाल व अनिकेत व उनके एक बाल अपचारी साथी को पकड़ कर मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। तीनों का चालान कर दिया गया। इसके अलावा वारंट के आधार पर मखियाली निवासी अरविंद को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें