फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खरीदारी करने आया युवक ज्वैलरी का डिब्बा उठाकर भागा

Tue, 10 Jan 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मंसूरपुर में खरीदने आया युवक दुकान से ज्वैलरी का डिब्बा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोंटा निवासी आदेश की मिल रोड मंसूरपुर पर कृष्णा ज्वैलरी के नाम से दुकान है। बताया कि उसकी दुकान पर एक युवक आया। उसने ज्वैलरी दिखाने के लिए कहा। तब उन्होंने डब्बा बाहर रखा और दूसरा निकालने के लिए पीछे मुड़े। तभी युवक ज्वैलरी वाला डिब्बा उठाकर दुकान के बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ज्वैलरी की कीमत लगभग 70 हजार रुपये हैं। उधर, इस घटना से मिल मंसूरपुर रोड पर अफरातफरी दिखाई दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें