फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विश्व बाजार में पहचान बनाएगा मुजफ्फरनगर का गुड़

Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र जैस्मिन ने बताया कि एक जनपद, एक उत्पाद में चयनित उत्पाद गुड़ को जीआई टैग में शामिल कर लिया गया है। जीआई टैग के साथ गुड़ अब विश्व बाजार में दस्तक देगा और अपनी एक विशेष पहचान बनाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को बताया कि जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) एक प्रकार से ऐसी मुहर है, जिससे उस उत्पाद की पहचान पूरी दुनिया में हो जाती है तथा उस क्षेत्र को सामूहिक रूप से इसके उत्पादन का एकाधिकार प्राप्त हो जाता है। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 20 उत्पादों का जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया था, जिसमें लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद जनपद मुजफ्फरनगर का गुड़ उत्पाद अब समृद्धि, संस्कृति और सामूहिक बौद्धि संपदा का हिस्सा बना है। जनपद के गुड़ उत्पादक, गुड़ व्यापारियों को अपने गुड़ के उत्पादन एवं वैक्यूम पैकेजिंग के लिए जीआई टैग के लिए पंजीयन शीघ्र करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें