फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar: जिंदगी पर भारी पड़ा रील बनाने की , मालगाड़ी की चपेट में आया

Thu, 25 Sep 2025 05:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे युवक को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
रील बना रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। खतौली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को युवक अपने दोस्तों के साथ वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक और उसके साथी कई दिनों से रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे थे। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर लापरवाही से वीडियो बनाने की वजह से यह हादसा हुआ। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें