फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: लकड़ी से लदे रेहड़े से टकराई बाइक, युवक की मौत; दुख में दो घंटे बाद ही दादी ने दम तोड़ा

Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बरला गांव निवासी सुहैल अपनी पत्नी को लेने बाइक से रुड़की जा रहा था। छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा हो गया। इसकी जानकारी होने पर दादी मुनीबा को ऐसा सदमा लगा कि उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई। इस दुखद घटना के तुरंत बाद, 100 वर्षीय दादी भी अपने पौत्र की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन


यह घटना बीती रात लगभग आठ बजे की बताई जा रही है। बरला गांव का निवासी 40 वर्षीय सुहैल अपनी पत्नी को लेने के लिए रुड़की जा रहा था। जब वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बरला ओवरब्रिज से कुछ आगे बढ़ा, तो अचानक उसकी बाइक आगे चल रहे लकड़ी से लदे एक रेहड़े से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुहैल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सबसे हृदयविदारक बात यह हुई कि जब सुहैल के परिवार ने घर आकर यह दुखद समाचार उसकी 100 वर्षीय दादी मुनीबा को दिया, तो वे इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं। पौत्र की मौत की खबर सुनने के लगभग दो घंटे के भीतर ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 
इस मार्मिक घटना के बाद, परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्होंने न तो थाने में कोई तहरीर दी और न ही पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। इस संबंध में सीओ सदर विनय द्विवेदी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें