शक होने पर लोगों ने मृतका के मायके बागपत जिले के थाना बड़ौत के गांव बावली में सूचना दी। परिजन बिरालसी पहुंचें और शव देखकर 112 पर हत्या किए जाने की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस का कहना है हरियाणा में हत्या की बात सामने आई है, लेकिन इस बिंदु पर पति से पूछताछ के आधार जांच की जा रही है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतका के मायके वालो से बातचीत कर घटना का पता लगाने का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम ने शव की जांच की।
मृतका के गले पर मिले चोट के निशान
सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप पति पर लगाया गया है। प्रथम दृष्टया चोट के निशान होने के कारण प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत होना मानी जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का सही कारण मालूम चलेगा। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगा। फिलहाल परिजनों से बातचीत के बाद यह बात सामने आई है कि बैंक ऋण बढ़ने से पति-पत्नी की बीच तकरार रहती थी। संभव है इसी बात को घटना को अंजाम दिया गया हो।