फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शराब के नशे में बेटे ने तवे से पीट-पीटकर की पिता की हत्या, दम निकलने तक सिर पर करता रहा वार

Thu, 01 May 2025 05:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

यह वारदात जानसठ के एक गांव में हुई। मिंटू ने अपने पिता सुंदर पाल को मार डाला और फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानसठ क्षेत्र के अहरोड़ा में शराब के नशे में बेटे ने तवे से पीट-पीटकर बुजुर्ग पिता सुंदर पाल वाल्मीकि (72) की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। रातभर शव घर में पड़ा रहा। दिन निकलने पर लोगों को जानकार मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन


जानसठ के गांव अहरोड़ा में बुधवार रात मिंटू शराब के नशे में घर आया। यहां उसकी अपने पिता सुंदर पाल वाल्मीकि से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर मिंटू ने रोटी सेंकने वाले तवे से पीट-पीट कर सुंदर पाल की हत्या कर दी और फरार हो गया था। 
बृहस्पतिवार सुबह शव पड़ा देखकर लोगों को वारदात का पता चला। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी बेटे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें