फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रक ने बस में टक्कर मारी, 21 यात्री घायल, बस में लगी सीएनसी किट के सिलिंडर लीक, हाईवे जाम

Fri, 04 Oct 2024 12:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार रात बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। हादस के बाद घंटों तक हाईवे जाम रहा। अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहलना के पास अनियंत्रित ट्रक ने भैंसाली डिपो की अनुबंधित सीएनजी बस में टक्कर मार दी। हाईवे से गुजर रही एक कार भी बस से टकरा गई। बस यात्रियों समेत 21 लोग घायल हुए हैं। बस की सीएनजी किट लीक हो जाने के कारण हाईवे पर वाहनों को रुकवाया गया। सिलिंडर अलग किया। देर रात तक हाईवे जाम रहा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भैंसाली डिपो की बस बृहस्पतिवार रात नौ बजे मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए चली थी। बस में 15 यात्री सवार थे। वहलना कट पर मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।   हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ट्रक चालक फरार हो गया।  
विज्ञापन

3 of 6
क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहन निकाले। देर रात तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
 

4 of 6
दुर्घटना में चकनाचूर हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
सीएनजी किट लीक होने से थम गए पहिए
हादसे के बाद बस की सीएनजी किट के सिलिंडर लीक होने लगे। जिस कारण पुलिस ने दोनों ओर के वाहन रुकवा दिए। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

5 of 6
दुर्घटनाग्रस्त कार और बस। - फोटो : अमर उजाला
क्रेन से बस को हटाया गया और सिलिंडर अलग किए गए। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल
बस चालक खतौली निवासी राशिद, नाहिद, इंतजार अली, परिचालक देवेंद्र, अदनान, दिलशाद, प्रमोद वर्मा, सुहैल। पुरबालियान निवासी आसमीन, सद्दाम, सुदेश। दूधाहेड़ी निवासी सोहनवीर, सोंटा निवासी मनोज, छात्र शुभम, टोड़ा निवासी मुकीम। सिखेड़ा निवासी वसीला, तावली निवासी सेबी, रामपुरम निवासी अरुण कुमार शर्मा। मेरठ के लोईया निवासी दिनेश, रोहटा निवासी अशफाक, तखावली निवासी इलम सिंह घायल हुए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें