बाजार बंद कर प्रदर्शन करते व्यापारी। मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
लोहिया बाजार के दुकानदारों ने ई-रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण के खिलाफ अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना शुरू कर दिया है। उनकी मुख्य मांग बाजार से ई-रिक्शा का परिचालन बंद करना है।
दुकानदारों ने रविवार को बीच सड़क पर दरी बिछाकर प्रदर्शन किया। लोहिया बाजार से गुजरने वाली ई-रिक्शाओं के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि ई-रिक्शा के कारण बाजार में लगातार जाम लगता है। इससे राहगीरों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाने की अपील की। यह अतिक्रमण भी जाम और आवागमन में बाधा का एक प्रमुख कारण है।
व्यापारी गौरव जैन, सतेंद्र कुमार का कहना है कि भगत सिंह रोड की ई-रिक्शा बंद कर दी गई हैं, अब सारा दबाव लोहिया बाजार पर आ गया है। सुबह 10 से शाम सात बजे तक यहां ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जाना चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए।