मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित 10.9 शूटिंग क्लब में बृहस्पतिवार को शूटर खिलाड़ी नेहा तोमर को एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में नेहा के कोच मोहम्मद अरशद, शैलेंद्र तोमर, ख्याति तालियान, पलक चौधरी, युवराज चौधरी, वरदान तोमर, प्रमोद कुमार, प्रांशुल शर्मा, प्रिंस मलिक, ध्रुव तोमर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नेहा की मां बबीता, भाई गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।