फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मोमबत्ती से मकान में लगी आग, जिंदा जली सात साल की बच्ची व बकरी

Sun, 19 Mar 2023 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक सात साल बच्ची की मौत हो गई। यहां भोपा थानाक्षेत्र के मकान में मोमबत्ती के कारण आग लग गई। इसमें मासूम और एक बकरी जिंदा जलकर मौत के मुहं में समा गईं। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना की सीकरी गांव पंचायत के मजरा गांव योगेन्द्र नगर में शनिवार की देर रात मोमबत्ती से मकान में आग लग गई। सोते समय सात साल की बच्ची व एक बकरी की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बालिका की मां भी बेटी को बचाने के प्रयास में झुलस गई।

विज्ञापन


आग में जली मृतक विद्या व उसकी बहन शिल्पा को लेकर उसकी मां कुशबा पति जुमेश से तलाक होने के बाद अपने मायके योगेंद्र नगर में रहती हैं। कुशबा का बेटा अपने पिता के साथ रहता है। योगेंद्र नगर में कुशबा ने अपना कच्चा मकान बनाया है। छत भी घास फूंस की थी। शनिवार देर रात शिल्पा अपनी नानी बबली के यहां सो रही थी जबकि विद्या अपनी मां कुशबा के साथ घर में सो रही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में ‘कृषक संगम' का आज तीसरा दिन, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किए प्राचीन स्थलों के दर्शन
विज्ञापन


रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई थी। मां बेटी मोमबत्ती बुझाना भूल गई  और रात में मोमबत्ती से घर में आग गई। तब कुशबा भी बेटी को बचाने के प्रयास में झुलस गई। वहीं विद्या व घर में बंधी बकरी की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर व आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहुंच कर किसी तरह आग को बुझाया। सूचना पाकर पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मोमबत्ती से घर में आग लगी थी। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें