फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: साध्वी प्राची बोलीं, पांच ब्वॉयफ्रेंड वाली लड़कियां घर नहीं बसाएंगी, नीले ड्रम में भर देंगी

Wed, 06 Aug 2025 12:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

साध्वी प्राची ने प्रेमानंद महाराज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि दीदी मां और प्रेमानंद महाराज ने बिल्कुल सही कहा है। सोशल मीडिया पर पैसा कमाने के लिए लड़कियां अश्लीलता की हदें पार कर रही हैं।
विज्ञापन
साध्वी प्राची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि पांच-पांच ब्वाय फ्रेंड रखने वाली लड़कियां किसी का घर क्या बसाएंगी। मेरठ समेत अन्य शहरों में जघन्य वारदात हो चुकी हैं, ये सब इसी संस्कृति का नतीजा है। बागपत से हरिद्वार जाते हुए शहर के शिव चौक पर पत्रकारों को दिए गए बयान में साध्वी प्राची ने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के बयान का समर्थन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पैसा कमाने के लिए लड़कियां अश्लीलता की हदें पार कर रही हैं। अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। हमारी संस्कृति पति को परमेश्वर मानने की है। लेकिन चार-पांच ब्वाय फ्रेंड रखने वाली लड़कियों की वजह से ही मेरठ के सौरभ हत्याकांड और इंदौर के रघुवंशी हत्याकांड जैसे केस हुए हैं। कांवड़ के दौरान अश्लील वीडियो ने सबको शर्मसार कर दिया। नग्नता की पराकाष्ठा है। ये सब गलत है। 


विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें