फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में काम कर रहा मुजफ्फरनगर निवासी व्यक्ति लापता

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : लापता इरशाद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जापान में कुकिंग का कार्य कर रहा मुजफ्फरनगर निवासी 48 वर्षीय इरशाद दो माह से लापता है। परेशान परिजनों ने भारतीय और जापान दूतावास से संपर्क किया। कई चक्कर काटे, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के योगेंद्रपुरी में रहने वाला इरशाद पिछले दस सालों से जापान के इंडियन होटल रोशनी में कुकिंग का कार्य कर रहा था। वर्तमान में वह तोचिगी केन ओयामा शिनिशी जोनान में रहता था। इरशाद का अपने घर आना जाना लगा रहता था। इस बार वह चार माह पहले जापान गया था। नौ अगस्त से वह लापता हैं। काफी प्रयासों के बाद भी परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा। इरशाद की पत्नी सरताज बानो का कहना है कि उसके पति इरशाद चार माह पहले जापान गए थे। आठ अगस्त को उनकी बात हुई थी। नौ अगस्त से संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।
होटल में फोन किया, लेकिन वहां भी किसी ने कुछ नहीं बताया। उन्होंने पति इरशाद के लापता होने के बारे में 13 सितंबर को जापान सरकार को ई-मेल से संदेश भेजकर उनको तलाश कराने की गुहार लगाई। इस बारे में उन्होंने भारतीय व जापान दूतावास में भी संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली हैं। परिवार के सदस्य इरशाद के लापता होने के कारण परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें