जानसठ नगर पंचायत सदस्य के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि नगर पंचायत सदस्य अब्दुल्ला कुरैशी के विरुद्ध मेरठ महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को मेरठ महिला थाने की पुलिस ने कस्बे में आरोपी सभासद को पकड़ने को दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके बाद मेरठ पुलिस बैरंग लौट गई। इस संबंध में सभासद अब्दुल्ला कुरैशी का कहना है मेरठ पुलिस ने उनको गलत तरीके से फंसाया है। वे मेरठ पुलिस के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।