नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में एक किशोर को बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूट लिए गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी है।
गांधी कॉलोनी की गली नंबर 9 में रहने वाले कपड़ा व्यापारी विक्की ढींगरा अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार शादी में गए थे। रात में उनका बेटा घर पर अकेला था। इसी दौरान एक बदमाश घर में घुस गया और उसने व्यापारी के नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर लगभग 20 तौला सोने के जेवरात लूट लिए, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
सूचना देने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि घटना की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।