फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज ने पाकिस्तान सरकार का पुतला जलाया

विज्ञापन
शिव चौक पर पकिस्तान का पूतला फूकंते सिख समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले को लेकर सिख समाज में आक्रोश है। पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति की ओर से सिख समाज ने शिव चौक पर पाक सरकार का पुतला जलाया। शिव चौक पर एकत्र पंजाबी, सिख समाज के लोगों को संबोधित करते हुए डा. प्रतिपाल सिंह कथूरिया एवं सरदार सतनाम सिंह हंसपाल ने कहा कि ननकाना साहिब गुरु नानक देव का जन्म स्थान है। पाकिस्तान सरकार से वहां पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर अभिजीत सिंह गंभीर, सरदार गुरेंद्र सिंह कोहली, प्रिंस कथूरिया, बलविंदर सिंह सिंघल, सरदार कुलदीप सिंह भट्टी, राजेश चंडौक, सरदार गुरजीत सिंह, ज्ञानी गुरबचन सिंह , सरदार मोहन सिंह, जयइंदर सिंह हंसपाल, हरमीत सिंह, सरदार प्रमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें