फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा करते मरीज। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। एंटी रेबीज वैक्सीन न मिलने पर सीएचसी में मरीजों ने हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार तथा सोमवार को कुत्तों, बंदर आदि के हमले में घायल लोगों को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई जाती है। कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह में करीब 250 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। दोनों दिन इंजेक्शन लगवाने वालों की सुबह से ही सीएचसी में लाइन लग जाती है। सुबह से लाईन में लगे कुछ लोगों को बृहस्पतिवार को इंजेक्शन नहीं लगाया गया। जिससे उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें मात्र 100 इंजेक्शन ही मिले थे। जिसे लोगों को लगाया जा चुका है। बाकी लोगों को सोमवार को आने के लिए कहा था। जिसको लेकर वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने हंगामा किया। पिपलहेड़ा गांव से आई नन्नो तथा दूधाहेड़ी से आई वृद्धा सावित्री का कहना था कि वह सुबह से लाईन में लगी थी। दोपहर के समय उन्हें इंजेक्शन लगाने से इंकार कर दिया गया। हंगामा कर रही महिलाओं को सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश उपाध्याय ने समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें