मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने खूब जोर आजमाइश की। जिले की दस निकायों में अध्यक्ष पद पर 118 और सदस्य पद पर 1081 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला करेंगे। जिले में हालांकि शांतिपूर्ण मतदान जारी है। वहीं सिसौली नगर पंचायत सिसौली के लिए टिकैत परिवार ने मतदान नहीं किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सभी प्रत्याशी हमारे परिवार से हैं। ऐसे में तय किया गया कि जनता जो फैसला करेगा, उसमें ही हमारी सहमति होगी।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी के चार जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतारें
गुरुवार को नगर निकाय के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। कसबे में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह रहा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही रही। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि तय किया गया कि कस्बे में किसी के लिए मतदान नहीं करेंगे।
चुनाव शांतिपूर्ण चल रहे हैं। आसपास के जिलों में शांति है, यह बेहद अच्छी बात है। भाईचारा कायम रहना चाहिए, किसी तरह का माहौल खराब नहीं होना चाहिए। नगर पंचायत के चुनाव में सिसौली की जनता के फैसले में ही हमारी सहमति होगी। जनता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से अपना मतदान करें। उधर, दिनभर भाकियू अध्यक्ष अपने आवास पर ही रहे।