मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से महिला सहित दो को गिरफ्ताक किया है। साथ ही अपमिश्रित शराब की केन बरामद की गई है।
मुजफ्फरनगर में जानसठ पुलिस ने कवाल बाग में स्थित ट्यूबवेल पर छापा मारकर अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से महिला सहित दो आरोपियों को पकड़ा है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मौके से अपमिश्रित शराब की केन बरामद की गई है।