फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रैली निकाल कर नशा मुक्ति का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नशा मुक्ति अभियान के तहत जैन कन्या डिग्री कॉलेज की एनएसएस की छात्राओं ने मेरठ रोड पर रैली निकाली। हाथों में पोस्टर लिए छात्राओं ने लोगों को नशे से बचने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने कहा कि तंबाकू के प्रयोग से कैंसर के कारण प्रति वर्ष लाखों लोगों की मौत हो जाती है। तंबाकू आम जन मानस के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपने घर परिवार और समाज में लोगों को तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक करें। डॉ सोनाली सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्चसा सैनी ने तंबाकू सेवन से होने वाले रोगों के बारे में बताकर बचाव को जागरूक किया। इस दौरान छात्रा हया, मुस्कान, काशिफा, नैना, काजल, नाहिद आदि छात्राएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें