फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शूटिंग में डॉ. दानिश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। इंडिया ओपन कंप्टीशन शॉटगन की मास्टर कैटेगरी में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दानिश खान ने शानदार निशाने साधकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्हें चैंपियन ऑफ दी चैंपियंस की ट्रॉफी प्रदान की गई।

नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नामचीन खिलाडि़यों ने भाग लिया। मास्टर कैटेगरी के स्कीट वर्ग के सेमीफाइनल में आठ खिलाडि़यों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंसारी रोड निवासी डॉ. दानिश खान ने क्वार्टर फाइनल में 64, सेमीफाइनल में 22 और फाइनल में 25 का स्कोर किया। 17 अंक हासिल कर राज सिंह उप विजेता रहे। डॉ दानिश खान ने बताया कि शूटिंग चैंपियनशिप में उनका यह तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले पटियाला और दिल्ली में आयोजित हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी वह स्कीट शूटिंग में स्वर्णिम प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें