फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
भोकरहेड़ी नगर पंचायत में कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
नगर पंचायत में 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह
विज्ञापन

मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
शादी समारोह में हिंदू परिवार के लोगों को पंडितों द्वारा फेरे कराकर विवाह संपन्न कराया गया तथा मुस्लिम जोड़ों का मौलाना ने निकाह पढ़ाया। नगर पंचायत चेयरमैन सरला ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय गरीबों के लिए बहुत ही सराहनीय है। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि कुछ लोग गरीबी के कारण अपनी बेटी के हाथ पीले नहीं कर पाने वाले गरीबों का सपना सरकार पूरा कर रही है। सामूहिक विवाह में मिलने वाली धनराशि लड़की को 35 हजार रुपये का चेक, 10 हजार रुपये का सामान व अन्य खर्चा दिया जाते हैं। इरफाना, कोमल, करिश्मा, डोली, मीनाक्षी, पिंकी, शिवानी, जैनब, निशु व सरिता की शादी रीतिरिवाज के साथ की गई। इस मौके पर चेयरमैन के पति रविदत्त अजय, चेयरमैन मेहरबान, एहसान, रामवीर, अभिषेक, सुभाष, संदीप, प्रवेश, पवन, प्रेमसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें