फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में चहल-पहल रही कम, सड़कें रहीं सुनसान

विज्ञापन
खतौली के बिददीवाड़ा मार्केट में ग्राहकों की चहल पहल कम रही। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। शनिवार को अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पूर्व करीब 10 बजे से लेकर 10.30 बजे तक बाजारों में ग्राहक सामान लेने नहीं पहुंचे। कोर्ट का फैसला आने पर दोपहर बाद सभी जगह शांति बने रहने की जानकारी लेने के बाद नगर के ग्राहक मार्केट में सामान खरीदने पहुंचे। जबकि देहात क्षेत्र का ग्राहक बाजार में कम संख्या में खरीदारी करते मिले। जिस कारण बाजारों में दिनभर चहल पहल कम रही। दुकानदार अपनी दुकानों पर खाली बैठे रहे। सड़कें भी दोपहर तक सुनसान सी ही रही। नगर के लोगों ने दुकानों से प्रतिदिन की तरह राशन, सब्जियों की खरीदारी की। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोगों ने अपने घरों और दुकानों पर सुना। फैसला सुनने को लेकर लोग सुबह 10 बजे ही टीवी को खोलकर सामने बैठ गए थे। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर नेट के जरिए टीवी चैनल खोलकर लाइव फैसले का लाइव प्रसारण देखा। कोर्ट के फैसले को लेकर किसी व्यक्ति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। फैसला सुनने के बाद लोग अपने अपने काम में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें