फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में एवेंजर्स ने ट्रॉफी कब्जाई

विज्ञापन
जानसठ में क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथिगण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में एवेंजर्स ने ट्रॉफी कब्जाई
विज्ञापन

जानसठ। जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चैलेंजर्स व एवेंजर्स के बीच खेला गया। एवेंजर्स ने 40 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
रविवार को चैलेंजर्स व एवेंजर्स के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। चैलेंजर्स के कप्तान अशरफ अली ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया पूरी टीम 20 ओवरों में 179 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं, एवेंजर्स की टीम को 180 रन का लक्ष्य पर खेलते हुए चार खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होते चले गए। इसके बाद, अली मोहसिन ने पारी संभालते हुए 90 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को एक मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया तथा 50 रन बनाकर आउट हो गए। अली ने शानदार पारी खेलते हुए 72 रन बनाकर नॉट आउट रहे। एवेंजर्स की टीम ने 18 ओवरों में ही मैच को जीत लिया। टीम के कप्तान शाहनवाज कुरैशी को मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और राकेश वालिया, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर ने खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, मैन ऑफ द मैच एवेंजर्स के खिलाड़ी अली को सभासद सुनील कश्यप द्वारा सम्मानित किया गया। बेस्ट बेस्टमैन दीपक शर्मा बेस्ट बॉलर, नावेद मैन ऑफ द टूर्नामेंट विक्रांत को चुना गया, जिन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सहारनपुर की सीजीएम हुमा उर्वेश, जेसीएल के अध्यक्ष विवेक उर्फ टीटू उपाध्याय, सचिन शर्मा, समाजसेवी जयप्रकाश कश्यप, जावेद हुमायूं, अब्बास अली खां, उवेद हुमायुं, अशोक उपाध्याय, निशांत काम्बोज, अब्दुल्ला कुरैशी, निकुंज वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें