फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News : धरने के 71वें दिन हुई किसानों की पंचायत, टिकैत ने किया बड़ा एलान, ये है भाकियू की मांग

Mon, 04 Sep 2023 08:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में धरने के 71वें दिन किसानों की पंचायत हुई। वहीं, पंचायत में पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन
पंचायत में बैठे नरेश टिकैत और अन्य भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पीनना बाईपास पर पुल बनने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र के 10 से अधिक गांव के किसानों की समस्या पर एनएचएआई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर पुल नहीं बना तो आए दिन दुर्घटनाएं होंगी। 

विज्ञापन


पीनना में चल रहे धरनास्थल पर सोमवार को क्षेत्र की पंचायत बुलाई गई। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि बाईपास पर पुल से किसानों और यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए लाभ मिलेगा। लेकिन एनएचएआई हठधर्मिता दिखा रहा है। लंबे आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे, जरूरत पड़ी तो इस बाईपास पर जाम भी लगा दिया जाएगा।

Trending Videos

रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। पुल क्षेत्र के हित में है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए। वह पूरी तरह किसानों के साथ है। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट
विज्ञापन

चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सरकार का रवैया निंदनीय है। अगर पुल नहीं बना तो बाईपास पर रोजाना हादसे होंगे। अध्यक्षता चौधरी शरणवीर सिंह और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।

यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें