फुगाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने सास-ससुर, ननद-देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बागपत के बली गांव निवासी मुनेश ने फुगाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसकी बेटी रूबी की शादी खेड़ा मस्तान गांव में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। 50 हजार रुपये नकद और बाइक की मांग करते थे।
आरोप है कि नकदी व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर मायके वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी सास बबली, ननद अंशु, देवर विकास और ससुर ओमकार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।