मुजफ्फरनगर के खतौली में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। खतौली के शेखपुरा स्थित दलमीरी देवी कॉन्वेंट स्कूल में पहली मंजिल के निर्माण का ढुला खोलते ही लिंटर गिर गया। हादसे में मजदूर बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार शेखपुरा के पूर्व प्रधान के पति धर्मपाल अधाना गांव में दलमीरी देवी कन्वेंट स्कूल की पहली मंजिल का निर्माण करा रहे थे। यहां करीब 18 दिन पूर्व लिंटर डलवाया गया था।
बुधवार सुबह मजदूर ढुला खोल रहे थे, इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। काम पर लगे पांच मजदूरों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के बाद सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए।