फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश

Tue, 06 Dec 2022 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले 25 नवंबर को  तत्कालीन सीबीसीआईडी के उप पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी के बयान दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन

 

एडीजे  6 अशोक कुमार ने अभियोजन की ओर से गवाही पूरी करने के लिए छह दिसंबर की तिथि  नियत की थी। आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। छह सितंबर 2003 को अलावलपुर में राष्ट्रीय किसान मोर्चे के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की गोली मारकर हत्या करा दी गई थी, उनके बेटे पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।
 

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election: खतौली में कांटे का मुकाबला, 56.46 फीसदी हुआ मतदान, पढ़िए पूरा अपडेट

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

19 साल बाद दाखिल की गई थी रिपोर्ट
जगबीर सिंह हत्याकांड़ में सीबीसीआईडी का ढीला रवैया बना हुआ है। अदालत की सख्ती के बाद सीबीसीआईडी ने 19 साल बाद तमंचे की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अप्रैल माह में पेश की थी। जिसके बाद गवाही की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Khatauli By-Election: दलितों की चाल, कर देगी बड़ा कमाल, खतौली के दंगल में बन रहा ये नया समीकरण

ये था मामला
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने वारदात में अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें