तितावी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते तितावी थानाध्यक्ष।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी। गांव तितावी में स्वर्गीय चौधरी इंद्रपाल सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में हड़ौली की टीम ने मुरादपुरा को दस रन से हरा दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन तितावी थाना प्रभारी गुरुचरण सिंह तथा ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। थाना प्रभारी गुरुचरण सिंह ने कहा कि खेलकूद को शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी है। खेल प्रतियोगिताएं जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव-गांव खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए। खिलाड़ी पूरी क्षमता और खेल भावना के साथ मैदान में उतरें। खेलकूद को गंभीरता से लेें और खेल में निखार लाने के लिए सदैव प्रयास करें। प्रतियोगिता के पहले दिन मुरादपुरा एवं हडौली की टीमों के बीच मैच खेला गया। हडौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 106 रन बनाए। मुरादपुरा की टीम ने स्कोर का पीछा किया, लेकिन उसके सभी खिलाड़ी मात्र 96 पर आउट हो गए। हडौली ने यह मुकाबला 10 रन जीता। इस दौरान तरसपाल, ललित, धमेंद्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।