शनिवार तड़के लगभग तीन बजे घर में घुसे व्यक्ति ने मेहराजुदीन को गोली मार दी जिससे मेहराजुदीन घायल हो गए। तब उनके परिजन जाग गए और शोर मचाया। इस बीच हमलावर फरार हो गया। पडोसियों ने सूचना पुलिस को दी।
डायल 112 पुलिस टीम घायल को जानसठ अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से घायल को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मेहराजुदीन की मौत हो गई। मीरापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मेहराजुदीन के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नही दी गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि मेहराजुदीन उनके संगठन में पूर्व में जिला उपाध्यक्ष थे। मृतक के परिवार में पत्नी शबाना, पुत्री जोया(15) व दरख्शा (5) और पुत्र लविश (10) है।