फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भाकियू तोमर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत, पुलिस मौके पर

Sat, 26 Aug 2023 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मुझेड़ा गांव में शनिवार सुबह घर में सो रहे भट्टा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हत्या से गांव में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
हत्या, मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव मुझेडा में शनिवार तड़के घर में सो रहे भट्टा व्यवसायी भाकियू तोमर के पूर्व जिलाध्यक्ष मेहराजुदीन  (45)  की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में घटना से दहशत है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से बघरा के रहने वाले मेहराजुदीन (45) पुत्र सरफराज  पिछले करीब तीन वर्ष से मीरापुर के गांव मुझेड़ा में रह रहा था। उन्होंने बलीपुरा में ठेके पर लेकर ईंट भट्टा चलाया हुआ था। शुक्रवार की रात मेहराजुदीन व अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सोए थे। तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन

शनिवार तड़के लगभग तीन बजे घर में घुसे व्यक्ति ने मेहराजुदीन को गोली मार दी जिससे मेहराजुदीन घायल हो गए। तब उनके परिजन जाग गए और शोर मचाया। इस बीच हमलावर फरार हो गया। पडोसियों ने सूचना पुलिस को दी।

डायल 112 पुलिस टीम घायल को जानसठ अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से घायल को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मेहराजुदीन की मौत हो गई। मीरापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मेहराजुदीन के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नही दी गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि मेहराजुदीन उनके संगठन में पूर्व में जिला उपाध्यक्ष थे। मृतक के परिवार में  पत्नी शबाना, पुत्री जोया(15) व दरख्शा (5) और पुत्र लविश (10) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें