फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दरोगा के पैन कार्ड से बनाई फर्जी फर्म, खाते में 10.5 करोड़ का लेन-देन, पता चलने पर होश उड़े

Wed, 11 Feb 2026 11:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार लखनऊ पुलिस में दरोगा हैं। उन्होंने एसएसपी से मिलकर बताया कि उनके खाते में करोड़ों का लेनदेन हो रहा है। एसएसपी ने एसपी क्राइम को जांच सौंपी है। 
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में तैनात दरोगा के पैन कार्ड से साइबर ठगों ने फर्जी फर्म बनाकर खाते में 10 करोड़ रुपये का लेनदेन कर दिया। आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी क्राइम को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार लखनऊ पुलिस में दरोगा हैं। वह मंगलवार को एसएसपी से कार्यालय में मिले। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने कहीं से उनका पैन कार्ड लेकर उसका दुरुपयोग करते हुए दिल्ली में एक फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया, जिसके आधार पर साढ़े 10 करोड़ का लेनदेन खाते में कर लिया। उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिला है, जबकि उनका कोई कारोबार भी नहीं है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें