फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खतरनाक हुए कुत्ते व बंदर, प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे सौ से ज्यादा लोग, लगाए लंगूर के कटआउट

Mon, 19 Dec 2022 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। यहां बंदर के हमले के दौरान छत से गिरने से महिला की मौत के बाद लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
लंगूर के कटआउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शाहपुर में बंदर के हमले के दौरान छत से गिरने से महिला की मौत के बाद लोग भयभीत हैं। बंदरों और कुत्तों के हमले इस कदर बढ़ गए हैं कि रोजाना जिला चिकित्सालय के एंटी रेबीज टीकाकरण कक्ष में 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। शहर की गांधी कॉलोनी में कई जगह लंगूर के कट आउट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले के शहरी और देहात क्षेत्रों में अब तक कई मामले ऐसे आ चुके हैं, जिनमें कभी बंदर तो कभी कुत्ते ने किसी न किसी पर हमला किया। कलेक्ट्रेट, गांधी कॉलोनी, शाहपुर, भोपा और मीरापुर क्षेत्र में बंदरों और कुत्तों के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, जिला चिकित्सालय के रेबीज वार्ड में रोजाना 100 से ज्यादा लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।

बंदर से बचने के लिए लगाया लंगूर का कटआउट
गांधी कॉलोनी में खूंखार बंदरों से परेशान होकर लोगों ने अब लंगूर के कटआउट लगा लिए हैं, ताकि बंदर लंगूर के कटआउट को देख भाग जाएं। लोगों का कहना है कि गांधी कॉलोनी में बंदरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना किसी न किसी के यहां बंदर नुकसान कर रहे हैं। कभी किसी के कपड़े लेकर भाग जाते हैं तो कभी किसी व्यक्ति पर हमला बोल देते हैं। 

पिछले छह दिन में पहुंचे मरीज  
दिनांक                मरीजों की संख्या

12 दिसंबर                    167
13 दिसंबर                    124
14 दिसंबर                    92
15 दिसंबर                    113
16 दिसंबर                    127
17 दिसंबर                    108
विज्ञापन

केस -1
शाहपुर इलाके में खूंखार बंदरों और कुत्तों का का आतंक है। इनके हमलों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। छत पर कपड़े सुखा रही गोकुलपुर निवासी ममता सैनी पर बंदरों ने हमला कर दिया था। जिससे वह छत से नीचे गिर गई और मौत हो गई। वहीं, कस्बे के इस्लामाबाद में खूंखार कुत्तों का आतंक है, जो राह चलते लोगों पर हमला करते हैं। सोरम गेट से गांव पलड़ी जाने वाले मार्ग पर चार दिन पूर्व कस्बे से गांव लौट रहे बबीता, राकेश, टोनी व गोपाल आदि पर रजबहे के समीप कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें वे घायल हो गए थो।

केस -2
शुकतीर्थ क्षेत्र में उत्तराखंड के गांव जोग्गा वाला निवासी 18 वर्षीय युवक को लगभग दो माह पूर्व गन्ना छीलते समय एक कुत्ते ने काट लिया था। वह तीन दिन पूर्व युवक अजीबोगरीब हरकत करने लगा। इसके अतिरिक्त 15 दिन पूर्व भोपा निवासी चिकित्सक शिवानंद की पत्नी मीना कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान उस पर बंदरों ने हमला बोल दिया। जिससे मीना रानी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

केस -3
मीरापुर क्षेत्र के सराय गेट निवासी नीरज पुत्र त्रिलोक बीती 13 दिसंबर को छत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान बंदरों ने नीरज पर हमला कर दिया। जिसमें नीरज घबराकर छत से गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल नीरज बेड रेस्ट पर है। परिजनों का कहना है कि यहां बंदरों ने आतंक है। 

केस -4
कलक्ट्रेट में शेरनगर निवासी महिला रुकैया 27 अक्तूबर को फरियाद लेकर आई थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया था। जिससे महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया था। इससे पहले भी उक्त कुत्ता कई लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें