फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंदियों से मिलकर उनके परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक को भी देखा। महिला बैरक में बंद गर्भवती एवं अपने बच्चों के साथ जेल में बंद महिलाओं से भी मिले। महिलाओं को बेहतर ढंग से देखभाल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया है। बंदियों से बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें