फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी भंग, ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले बनाए जाएंगे पदाधिकारी

Fri, 25 Oct 2024 01:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अब नए सिरे से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू ने जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न पदों के लिए ऐसे कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और 15 सदस्यों की टीम हो। संगठन के धरने प्रदर्शन में पहुंचने का समय भी हो।

विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ 15 लोगों की टीम होना अनिवार्य
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की गई हैं। भविष्य में पुनर्गठित होने वाली जिला, ब्लॉक व तहसील कार्यकारिणी में केवल वही कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन कर सकता है, जिस पर संगठन के कार्यक्रमों व धरना प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए स्वयं का ट्रैक्टर–ट्राॅली व कम से कम 15 लोगों की अपनी टीम हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Crime: जिन पर अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी, वहीं कर रहे अपराध, काली कमाई के लालच ने बना दिया अपराधी
विज्ञापन


भविष्य में पदों के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास संगठन के कार्यक्रमों में रात्रि में रुकने का समय होना भी अनिवार्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें