फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पर्युषण पर्व पर साफ सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पर्युषण पर्व को लेकर जैन एकता मंच ने जैन तीर्थ स्थलों, जैन अतिशय क्षेत्र, मंदिरों, स्थानको और जैन आबादी क्षेत्रों में समुचित सफाई, सुरक्षा, सड़क, पथ प्रकाश की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को ज्ञापन भी दिया। जैन एकता मंच युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि भाद्रपद मास में 11 से 29 सितंबर तक जैन धर्मावलम्बियों द्वारा महापर्व पर्युषण पर्व मनाया जाएगा। पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए जैन तीर्थ स्थलों, जैन अतिशय क्षेत्र, मंदिरों, स्थानकों और जैन आबादी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था कराई जाए। गौरव जैन ने कहा कि जैन अतिशय क्षेत्र वहलना को जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हालत में है। आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर रोहित जैन, मुदित जैन, अजय जैन, सुनील जैन, नितिन जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें