फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों के खुलते ही उमड़ी भीड़

विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद शहर की कोर्ट रोड पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले तो भीड़ रही। भीड़ के कारण शहर के मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। काफी संख्या में मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके लोगों में डर दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहे थे। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार खुले बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग तो अभी भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का किसी भी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। जाम में लोग एक-दूसरे से चिपके जाते हैं। ऐसे हालात में कोरोना पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा। शिवचौक, मीनाक्षी चौक और भगत सिंह रोड पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें