मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। घर बुलाकर अश्लील हरकत करते हुए महिला ने वीडियो बनवा ली और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख मांगे । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति पत्नी को गिरफ्तार कर बंधक बनाए पीड़ित पीड़ित को बरामद कर लिया।
निखिल निवासी कृष्णापुरी ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके चाचा अरविंदको कुछ लोगों ने बंधक बनाकर ₹5 लाख की रंगदारी मांगी है ।पुलिस ने पीड़ित की तलाश शुरू की तो उसे नई मंडी कोतवाली के गांव नसीरपुर के एक मकान से बरामद कर एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अरविंद ने बताया है कि महिला ने उसे फोन करके बुलाया था और उसके साथ गलत हरकत की। उसके बाद बंधक बनाकर उसे दुष्कर्म के मामले में वीडियो का हवाला देते हुए फंसाने की धमकी देकर 5 लाख मांगे थे।
पुलिस ने गिरफ्तार किए
शानू निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर व उसकी पत्नी अफसाना उर्फ पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।
ऐसे फंसाते थे
अश्लील हरकते करते हुए चोरी से वीडियो बनाकर उस वीडियो को पीडित व उसके परिजनों को दिखाकर डरा धमकाकर व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर रुपये एंठते थे। पीडित अरविन्द के साथ भी ऐसा ही किया गया था। आरोपी अफसाना उर्फ पिंकी द्वारा पीडित से कई महीने बात की गयी इसके बाद पीडित को अपने स्थान पर मिलने के लिए बुलाया गया तथा अश्लील हरकते करते हुए शानू द्वारा वीडियो बनाया गया जिसे पीडित व परिजनों को दिखाकर झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी दी गयी।
पीडित को बंधक बनाकर उसके परिवारजन से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। जिस समय एक आरोपी पैसे लेने जा रहा था तभी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व भी आरोपी लोगो द्वारा कई लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर पैसे एंठ जाने की जानकारी मिली है। परन्तु बदनामी के कारण किसी भी पीड़ित द्वारा शिकायत नही की गयी थी। इस मामले में पुलिस को एक मुस्लिम भाजपा नेता की तलाश है जो इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।