फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल की बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्टेबल की बीमारी से मौत
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी थाने के कांस्टेबल का बीमारी के चलते मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी 55 वर्षीय कांस्टेबल बलवीर सिंह पुत्र अतर सिंह, 19 दिसंबर 2017 से रतनपुरी थाने पर तैनात थे। 14 जुलाई को कांस्टेबल बलवीर सिंह की सेहत अचानक खराब हो गई। पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को खतौली स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से गंभीर स्थिति के चलते बलवीर को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया था। परिजनों ने उन्हें मेरठ के सुपर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कांस्टेबल का उपचार चल रहा था। रविवार की शाम कांस्टेबल का उपचार के दौरान निधन हो गया। कांस्टेबल की मृत्यु की खबर पाकर पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। थाने के पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने दिवंगत साथी कांस्टेबल बलवीर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें