फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: डेयरी वाले के नाम से हो गया 184 करोड़ का कारोबार, जीएसटी टीम पहुंची तो पैरों तले खिसकी जमीन

Mon, 02 Sep 2024 12:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

एक डेयरी संचालक के नाम से फर्म बनाकर कुछ लोगों ने 184 करोड़ का कारोबार किया और टैक्स नहीं दिया। जीएसटी टीम छापा मारने पहुंची तो मामला खुल गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतनपुरी क्षेत्र के बड़सू गांव के युवक के नाम से कुछ लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 184 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया। युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी है। एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने खाते में 1750 रुपये मंगाए गए थे। बाद में युवक के नाम से 184 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया गया।
विज्ञापन

 

बड़सू निवासी डेयरी संचालक अश्वनी ने पुलिस को बताया कि उसके पास मोबाइल पर कई दिन पहले ज्योति नाम की लड़की ने कॉल की थी। उसने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने की बात कही। उससे 1750 रुपये जाहिद नाम के खाते में मंगाए गए। उसने रुपये भेज दिए, इसके बाद संपर्क नहीं हुआ।  
 

अब जीएसटी के अधिकारी उनके घर पहुंचे और बताया कि उनके नाम से 184 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को असलियत की जानकारी दी। इसके बाद टीम लौट गई। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि किसी ने जालसाजी कर युवक के नाम से फर्म बनाकर कारोबार किया और टैक्स नहीं दिया। जीएसटी टीम मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ने शिकायत की। मामले में जीएसटी के अलावा पुलिस की टीम भी जांच में जुटी है। पीड़ित के पिता अशोक ने बताया कि वह डेयरी चलाते हैं, उनके नाम से गड़बड़ी की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें