फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रेलवे लाइन पर मिला कॉलेज के कर्मचारी का शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 30 Jul 2026 06:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर स्थित खतौली के मोहल्ला जमना विहार के हर्ष का शव रेल की पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं पत्नी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली के मोहल्ला जमना विहार निवासी 23 वर्षीय हर्ष का शव रेलवे लाइन पर मिला। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हर्ष केके जैन डिग्री कॉलेज में प्राइवेट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। उसकी शादी को अभी तीन महीने ही हुए थे।

विज्ञापन


खतौली थाना पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि सीताशरण इंटर कॉलेज के सामने रेल लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान हर्ष के रूप में की।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि हर्ष केके जैन डिग्री कॉलेज के बीसीए विभाग में काम करता था। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह रेल लाइन पर कैसे पहुंचा और वहां क्या कर रहा था। युवक की इस असामयिक और दुखद मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी जानसठ मार्ग स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेल की पटरी पर एक वृद्ध का शव मिला था, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: एआई कैमरों से होगी कांवड़ियों की गिनती, चार पहिया वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान लागू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें